NREGA Payment Check Online: नरेगा का पेमेंट कैसे देखें?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

NREGA Payment Check Online: अगर आपने नरेगा के तहत काम किया है और आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी मजदूरी का पैसा खाते में आया है या नहीं, तो अब आप VB-G RAM G पोर्टल के जरिए ऑनलाइन नरेगा पेमेंट की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुननी होगी।

नीचे बताए गए तरीके से आप NREGA Payment Status, Job Card और काम की मजदूरी से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

NREGA Payment Check Online कैसे करें?

नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: VB-G RAM G की वेबसाइट खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में VB-G RAM G की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।

Step 2: Analytics & Reports पर क्लिक करें

वेबसाइट खुलने के बाद राइट साइड में दिखाई दे रहे तीन लाइन (☰) वाले मेन्यू पर क्लिक करें।

अब आपको Analytics & Reports का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और इसके बाद State Reports विकल्प को चुनें।

Step 3: अपने राज्य का चयन करें

अब स्क्रीन पर राज्यों की सूची दिखाई देगी। इसमें आपको अपना State यानी राज्य चुनना है।

राज्य का चयन करने के बाद आगे की रिपोर्ट खुल जाएगी।

Step 4: जिला और ब्लॉक चुनें

अब अपने District यानी जिले का चयन करें।

इसके बाद अपने Block यानी ब्लॉक को चुनना होगा।

Step 5: ग्राम पंचायत का चयन करें

अब अपने क्षेत्र की Gram Panchayat यानी ग्राम पंचायत को चुनें।

ग्राम पंचायत का चयन करने के बाद आपके सामने संबंधित ग्राम पंचायत का होम पेज खुल जाएगा।

Step 6: Job Card/Employment Register खोलें

ग्राम पंचायत के पेज पर आपको अलग-अलग रिपोर्ट दिखाई देंगी।

यहां R1 के अंदर Job Card/Employment Register वाले विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद आपकी ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड और रोजगार से संबंधित रिपोर्ट खुल जाएगी।

Step 7: अपना नाम या Job Card Number खोजें

अब आपके सामने ग्राम पंचायत के जॉब कार्ड की रिपोर्ट दिखाई देगी।

इसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं या फिर अपना Job Card Number ढूंढ सकते हैं।

अगर आपका जॉब कार्ड नंबर मिल जाता है, तो उस पर क्लिक करें।

Step 8: नरेगा पेमेंट की पूरी जानकारी देखें

जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके ग्राम रोजगार कार्ड की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

इसमें आपके द्वारा किए गए नरेगा कार्य, काम की अवधि और मजदूरी से जुड़ी जानकारी दिखाई दे सकती है।

पेज के नीचे की तरफ आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपने आखिरी बार कब काम किया था और उस काम के लिए कितनी मजदूरी दर्ज की गई है।

इस तरह आप घर बैठे NREGA Payment Check Online कर सकते हैं।

नोट: फिलहाल VB-G RAM G पोर्टल पर नरेगा/ग्रामीण रोजगार से जुड़ी जानकारी देखने के लिए ऊपर बताया गया तरीका उपयोग किया जा रहा है। पोर्टल पर प्रक्रिया में आगे कोई बदलाव होता है या पुराना तरीका दोबारा शुरू होता है, तो उसके अनुसार जानकारी अपडेट की जाएगी।

मोबाइल से NREGA Payment कैसे चेक करें?

अगर आप ऑनलाइन रिपोर्ट में पेमेंट की जानकारी नहीं देख पा रहे हैं, तो बैंक खाते में पैसा आया है या नहीं, यह कुछ दूसरे तरीकों से भी पता कर सकते हैं।

1. बैंक का SMS चेक करें

अगर आपके बैंक खाते में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो पैसा जमा होने पर बैंक की तरफ से SMS आ सकता है। अपने मोबाइल के मैसेज इनबॉक्स में बैंक का SMS चेक करें।

2. बैंक स्टेटमेंट देखें

आप अपनी पासबुक अपडेट करवाकर या बैंक स्टेटमेंट देखकर भी पता कर सकते हैं कि नरेगा की मजदूरी खाते में जमा हुई है या नहीं।

3. Net Banking या Mobile Banking

अगर आपके बैंक की Mobile Banking या Net Banking सुविधा चालू है, तो Account Statement में जाकर हाल के लेनदेन देख सकते हैं।

4. PhonePe या Google Pay से बैंक बैलेंस देखें

अगर आपका बैंक खाता PhonePe, Google Pay या किसी अन्य UPI ऐप से जुड़ा हुआ है, तो बैंक बैलेंस देखकर भी यह पता लगाया जा सकता है कि खाते में राशि आई है या नहीं।

हालांकि, पेमेंट किस काम के लिए आया है और वह नरेगा की मजदूरी है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए बैंक स्टेटमेंट या नरेगा/VB-G RAM G रिकॉर्ड देखना ज्यादा बेहतर रहेगा।

नरेगा का पेमेंट चेक करते समय जरूरी बातें

  • नरेगा पेमेंट देखने के लिए अपना Job Card Number संभालकर रखें।
  • रिपोर्ट में अपना नाम और जॉब कार्ड नंबर ध्यान से मिलाएं।
  • मजदूरी की जानकारी जॉब कार्ड के रिकॉर्ड में नीचे की तरफ दिखाई दे सकती है।
  • बैंक में पैसा आने की पुष्टि के लिए SMS, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक भी चेक करें।
  • ऑनलाइन रिकॉर्ड में जानकारी नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत स्तर पर भी जानकारी ली जा सकती है।

निष्कर्ष

आज के इस विशेष आर्टिकल में हमने नरेगा के पेमेंट  कैसे चेक सकते हे उसके बारे में संपूर्ण जनकारी दी।

आधा करता हु की ये जानकारियां आपको पसन्द आई होगी इसके लिए आप इसे शेयर भी करे।

Leave a Comment