Nrega Payment Status Check: सभी नरेगा श्रमिकों के लिए खुशी का दिन आ गया है। वो इसलिए कि आपकी मेहनत का पैसे खाते में आना चालू हो गए हैं । स्टेट वाइज Vb Gram G payment जारी किया जा रहा है।
अगर आप NREGA के तहत काम कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। MGNREGA Payment 2026 के तहत मजदूरों के खातों में पैसे ट्रांसफर होना शुरू हो गया है। अब आप आसानी से घर बैठे यह जान सकते हैं कि नरेगा का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन और मोबाइल से NREGA Payment Status Check कर सकते हैं और किन आसान तरीकों से अपने पैसों की पुष्टि कर सकते हैं।
नरेगा पेमेंट स्टेटस लेटेस्ट अपडेट
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए MGNREGA Scheme के तहत मजदूरों के खातों में करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी है। दरअसल राजस्थान में नरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों के खाते में 1 तारीख से पैसे आने शुरू हो गए। वही उनकी खुशी डबल हो गई है राजस्थान के नागरिकों को नरेगा के साथ साथ पेंशन का पैसे भी खाते में जमा हो गए है।
हालांकि अन्य राज्यों के नागरिक भी हमारे बताए हुवे तरीके से पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है।
नरेगा पेमेंट स्टेटस चेक करने के आसान तरीके
अब सवाल आता है कि NREGA Payment आया है या नहीं, इसे चेक कैसे करें? नीचे कुछ आसान तरीके बताए गए हैं:
1. जी राम जी पोर्टल से चेक करें
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में VB-G RAM G की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
- वेबसाइट खुलने के बाद राइट साइड में दिखाई दे रहे तीन लाइन (☰) वाले मेन्यू पर क्लिक करें
- अब आपको Analytics & Reports का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और इसके बाद State Reports विकल्प को चुनें।
- अब स्क्रीन पर राज्यों की सूची दिखाई देगी। इसमें आपको अपना State यानी राज्य चुनना है।राज्य का चयन करने के बाद आगे की रिपोर्ट खुल जाएगी।
- अब अपने District यानी जिले का चयन करें।इसके बाद अपने Block यानी ब्लॉक को चुनना होगा।
अब अपने क्षेत्र की Gram Panchayat यानी ग्राम पंचायत को चुनें।
- ग्राम पंचायत का चयन करने के बाद आपके सामने संबंधित ग्राम पंचायत का होम पेज खुल जाएगा।ग्राम पंचायत के पेज पर आपको अलग-अलग रिपोर्ट दिखाई देंगी।
- यहां R1 के अंदर Job Card/Employment Register वाले विकल्प पर क्लिक करें।इसके बाद आपकी ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड और रोजगार से संबंधित रिपोर्ट खुल जाएगी।
- अब आपके सामने ग्राम पंचायत के जॉब कार्ड की रिपोर्ट दिखाई देगी। वहां से ये पता लगा सकती है कि आपको कितना पेमेंट मिलेगा।
2. PFMS Portal से पेमेंट स्टेटस देखें
- pfms.nic.in वेबसाइट ओपन करें।
- “Track NREGA Payment Status” या “DBT Payment” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना बैंक अकाउंट नंबर या आधार नंबर डालें।
- आपको आपके खाते में ट्रांसफर की गई राशि की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
3. मोबाइल ऐप से जानकारी लें
- Janmanrega App या Umang App डाउनलोड करें।
- अपने जॉब कार्ड नंबर के जरिए लॉगिन करें और पेमेंट डिटेल्स देखें।
4. SMS और फोन से पेमेंट चेक करें
- कई बार जब आपका पेमेंट आता है तो बैंक की तरफ से आपके मोबाइल नंबर पर SMS आता है।
- आप अपने PhonePe या Google Pay App पर जाकर भी अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
- GPay या PhonePe के “Check Bank Balance” फीचर से आप तुरंत पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।
5. बैंक स्टेटमेंट या मिनी स्टेटमेंट से चेक करें
- नजदीकी एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालें।
- बैंक ब्रांच जाकर अपना पासबुक अपडेट करवा लें।
- इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से भी अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर NREGA Payment Status में पैसा दिख रहा है लेकिन खाते में नहीं आया तो क्या करें?
यह स्थिति कई मजदूरों को परेशान करती है। Online record में payment दिखाई दे रहा है, लेकिन बैंक खाते में राशि नजर नहीं आती।
ऐसे में सबसे पहले बैंक statement या passbook check करें। इसके बाद यह भी देखें कि payment किस account से जुड़ा है।
अगर Aadhaar-based payment से संबंधित कोई समस्या है तो bank में Aadhaar seeding और NPCI mapping की स्थिति के बारे में जानकारी ली जा सकती है। PFMS के अनुसार Aadhaar NPCI mapper में seeded नहीं होने की स्थिति payment में समस्या का कारण बन सकती है।
NREGA का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपने मनरेगा में काम किया है लेकिन काफी समय बाद भी payment नहीं मिला है, तो सिर्फ बैंक जाकर पूछने के बजाय पहले अपना NREGA record check करें।
आप ये चीजें जांच सकते हैं:
- Job Card में काम की entry हुई है या नहीं।
- Muster Roll में attendance दर्ज है या नहीं।
- Wage List में मजदूरी दिखाई दे रही है या नहीं।
- Payment/FTO से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है या नहीं।
- Bank account की जानकारी सही है या नहीं।
- Aadhaar और bank account से संबंधित DBT स्थिति में कोई समस्या तो नहीं है।
इसके बाद भी समस्या बनी रहती है तो ग्राम पंचायत या संबंधित MGNREGA अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
नरेगा पेमेंट चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- जॉब कार्ड नंबर
- आधार कार्ड
- बैंक खाता नंबर
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
इन डॉक्युमेंट्स की मदद से आप किसी भी माध्यम से अपने MGNREGA Payment Status की जांच कर सकते हैं।
