VB-G RAM G Job Card List Rajasthan 2026: राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

VB-G RAM G Job Card List Rajasthan 2026: राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार पाने वाले श्रमिकों के लिए बड़ी व्यवस्था लागू हो चुकी है। 1 जुलाई 2026 से VB-G RAM G (Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar & Ajeevika Mission – Gramin) देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी दी गई है।

ऐसे में राजस्थान के श्रमिक अब Rajasthan Job Card List 2026 और VB-G RAM G Job Card PDF जैसी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।

Rajasthan VB-G RAM G Job Card क्या है?

VB-G RAM G के तहत ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए Gramin Rozgar Guarantee Card की व्यवस्था की गई है। यह ग्रामीण परिवार के रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है।

सरकार के अनुसार पहले से मौजूद e-KYC verified MGNREGA Job Cards नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी होने तक मान्य रहेंगे। यानी केवल योजना का नाम और व्यवस्था बदलने से पुराने पात्र श्रमिकों का रोजगार रिकॉर्ड तुरंत समाप्त नहीं हो जाता।

जिन ग्रामीण श्रमिकों के पास अभी Job Card नहीं है, वे ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

VB-G RAM G Job Card List Rajasthan 2026 कैसे देखें?

राजस्थान के लिए VB-G RAM G का आधिकारिक सिस्टम ऑनलाइन उपलब्ध है।

  • VB-G RAM G NREGA Job Card List 2026 चेक करने के लिए VB-G RAM G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होम पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और “Quick Access” सेक्शन पर जाएं।
  • Quick Access में दिखाई देने वाले States Report के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने राज्यों की लिस्ट खुल जाएगी। इसमें अपने राज्य राजस्थान को सेलेक्ट करें।
  • राज्य का चयन करने के बाद आपको अपना District सेलेक्ट करना होगा।
  • अब अपने क्षेत्र का Block सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपनी Panchayat को चुनें।
  • पंचायत का चयन करने के बाद अगले पेज पर “Job card/Employment Register” का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने जॉब कार्ड की सूची खुल जाएगी। इस सूची में अपना नाम खोजें और सामने दिखाई देने वाले Job Card Number पर क्लिक करें।
  • Job Card Number पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका vb g ram g NREGA rajasthan Job Card खुल जाएगा।

VB Gram G Job Card List Rajasthan में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर VB-G RAM G Job Card List Rajasthan 2026 में आपका नाम दिखाई नहीं दे रहा है, तो सबसे पहले अपनी ग्राम पंचायत से जानकारी लें।

सरकार के अनुसार जिन ग्रामीण श्रमिकों के पास Job Card नहीं है, वे Gram Panchayat स्तर पर Registration के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं केवल e-KYC लंबित होने के कारण किसी श्रमिक को रोजगार से वंचित नहीं किया जाना है।

इसलिए नाम नहीं मिलने की स्थिति में ग्राम पंचायत में अपने पंजीकरण और रोजगार कार्ड की स्थिति की जानकारी लेना उचित रहेगा।

पुराने NREGA Job Card का क्या होगा?

VB-G RAM G लागू होने के बाद सबसे बड़ा सवाल पुराने NREGA Job Card को लेकर है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान e-KYC verified MGNREGA Job Cards, नए Gramin Rozgar Guarantee Card जारी होने तक VB-G RAM G के अंतर्गत मान्य रहेंगे।

इसलिए पुराने पात्र Job Card धारकों को केवल योजना का नाम बदलने के कारण अपना रोजगार रिकॉर्ड समाप्त समझने की जरूरत नहीं है।

VB-G RAM G Job Card के लिए क्या जरूरी है?

नए Job Card/Registration के लिए आवेदन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा सकता है। आवेदन करते समय विभाग द्वारा मांगी जाने वाली व्यक्तिगत और परिवार संबंधी जानकारी उपलब्ध करानी पड़ सकती है।

पुराने Job Card धारकों के मामले में e-KYC status भी महत्वपूर्ण है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल e-KYC लंबित होने के कारण श्रमिक को रोजगार से वंचित नहीं किया जाना है।

Leave a Comment